मोतिहारी, मई 12 -- चकिया, एक संवाददाता। एक साल तक सोना न खरीदने की अपील के बाद चकिया के ज्वेलर्स दुकानों पर सन्नाटा देखने को मिला। दुकानदारों के बीच अंदरूनी हलचल बढ़ गई है। दुकानदारों का कहना है कि सीटीआई के मुताबिक इससे सोने की मांग घट सकती है और खासकर शादियों के सीजन में कारोबार पर बड़ा असर पड़ने की आशंका हो रही है। यह भी पढ़ें- चकिया की दुकानों में दिखा सन्नाटादुकानदारों की चिंताएं चकिया के प्रतिष्ठित पृथ्वी ज्वेलर्स सोनारपट्टी, साहेबगंज रोड स्थित इनके प्रो. कुणाल कुमार का कहना है कि इसका असर व्यवसाय पर तो पड़ेगा ही। एक साल पहले सोना का मुल्य बढ़ता या घटता था तो वही मूल्य लगभग एक दो महीने तक रहता था। अब जो सोना का मुल्य में वृद्धि या गिरावट हो रही है हर एक दो दिन के बाद ऊपर नीचे हो रही है जिसके कारण खरीदारी पर काफी असर पड़ रहा है। इस त...