चंदौली, जून 14 -- चकिया/नौगढ़, हिटी। जिले में शनिवार को तेज आंधी और गरज-चमक के बीच वज्रपात की चपेट में आने से किशोरी समेत तीन महिलाओं की मौत हो गई। चकिया के धनावल कलां गांव में लकड़ी बीनने गई महिला और किशोरी की मौके पर ही जान चली गई जबकि नौगढ़ के बजरडीहा गांव में घर के बाहर झाड़ू लगा रही वृद्धा वज्रपात की चपेट में आ गई। घटनाओं के बाद दोनों गांवों में मातम छा गया। चकिया कोतवाली क्षेत्र के धनावल कलां गांव स्थित चुप्पेपुर वनवासी बस्ती निवासी बचाऊ की भांजी रूबी (35 वर्ष) और पोती लक्ष्मी (12 वर्ष) शनिवार शाम गांव के सिवान स्थित बगीचे के पास लकड़ी बीनने गई थीं। यह भी पढ़ें- आकाशीय बिजली से किशोर की मौत, चार झुलसे शाम करीब छह बजे अचानक तेज आंधी-तूफान के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ...