चंदौली, मार्च 16 -- शिकारगंज (हिन्दुस्तान संवाद)। चकिया-अहरौरा लिंक मार्ग से मुड़हुआ दक्षिणी के अलीपुर गांव को जाने वाले मुख्य मार्ग पर जल निगम की क्षतिग्रस्त पाइप ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है। पाइप फट जाने के कारण लगातार पानी सड़क पर बह रहा है, जिससे मार्ग पर कीचड़ और जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। सड़क की बदहाल हालत के कारण स्थानीय लोगों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है। ग्रामीणों को रोजमर्रा के कामों के लिए इसी रास्ते का सहारा लेना पड़ता है, लेकिन पानी के बहाव और कीचड़ के कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार जल निगम की पाइप काफी समय से क्षतिग्रस्त है और उससे लगातार पानी रिस रहा है। कई स्थानों पर पाइप से तेज धार में पानी निकलकर सीधे सड़क पर फैल रहा है। लगातार बहते पानी के कारण सड़क की मिट्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.