आजमगढ़, जनवरी 5 -- आजमगढ़, संवाददाता। परिषदीय स्कूलों की रंगाई-पुताई समेत मरम्मतीकरण से जुड़े अन्य कार्यों के लिए शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग को 5.21 करोड़ रुपये की धनराशि मुहैया कराई है। धनराशि मिलने के बाद विभाग ने स्कूलों को भेजना शुरू कर दिया है। बीएसए ने सभी प्रधानाध्यापकों को 26 जनवरी से पहले स्कूलों की रंगाई-पुताई कराने का निर्देश दिया है। शासन की तरफ से स्कूलों की रंगाई-पुताई के साथ स्टेशनरी समेत अन्य आवश्यक सामानों की खरीदारी के लिए बच्चों की संख्या के आधार पर परिषदीय स्कूलों को कंपोजिट ग्रांट भेजी जाती है। जिले में 2660 परिषदीय स्कूलों को दो किस्तों में कुल दस करोड़ बयालिस लाख रुपये दिए जाने थे। पहली किस्त की धनराशि तीन माह पहले ही स्कूलों में भेजी जा चुकी है। अब शासन ने दूसरी किस्त के रूप में शेष पांच करोड़ 21 लाख रुपये भी बेसिक शिक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.