जमुई, जनवरी 7 -- चंद्रमंडीह, निज संवाददाता यूको बैंक चकाई के 84वां स्थापना दिवस समारोह का शुभारंभ मंगलवार को चकाई विधायक सावित्री देवी एवं प्रखंड प्रमुख उर्मिला देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर बैंक परिसर में मंगलवार को किया' मौके पर समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सावित्री देवी ने कहा कि यूको बैंक जमुई जिला का अग्रणी एवं चकाई का सबसे पुराना बैंक है इसके 40000 से अधिक ग्राहक हैं और बैंक द्वारा युवाओं बेरोजगार एवं किसानों के लिए कई योजनाएं चला रही है। मैं आशा करती हूं कि यह बैंक चकाई के विकास में अपनी सहभागिता पूर्व की भांति निष्पक्षता पूर्वक निभाएगी।उन्होंने इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी प्रबंधन पदाधिकारी एवं चकाई वासियौ को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यूको बैंक चकाई के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। मौके पर शाखा प्रबंधक अभि...