जमुई, फरवरी 17 -- चकाई । निज प्रतिनिधि चकाई थाना क्षेत्र के झगरूडीह गांव में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात सशस्त्र नकाबपोश बदमाशों ने एक घर को निशाना बनाया । 8-9 की संख्या में आए बदमाशों ने घर में रहे लोगों को बंधक बना एक कमरे में बंद कर दिया। फिर लूटपाट की,भागने के दौरान दहशत फैलाने के लिए बमबाजी की। इस दौरान बदमाशों ने घर में ट्रक में रखे जमीन के दस्तावेजों को बाहर निकल आग के हवाले कर दिया।इससे घटना के पीछे जमीनी विवाद की आशंका जताई जा रही है। घटना रात करीब दो बजे के करीब की बताई जाती है ।जानकारी के अनुसार घर में कोई पुरुष सदस्य मौजूद नहीं था। घर की महिलाएं और बच्चे सो रहे थे। तभी अचानक बदमाशों ने घर में प्रवेश किया। गृहस्वामी की पुत्री और बहु के जाग जाने और विरोध करने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की और परिवार के सभी सदस्यों को एक क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.