समस्तीपुर, फरवरी 17 -- समस्तीपुर। उजियापुर प्रखंड अंतर्गत चकसिराय ग्राम में अगले 22 फरवरी से 28 तक श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन होगा, जिसमें हजारों श्रद्धाल भाग लेंगे। श्रीमद भागवत कथा के आयोजन की व्यापक तैयारी की जा रही है। इस ग्राम के पवन मिश्रा के यहां इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। श्रीमद भागवत कथा में कथा वाचक पंडित जितेन्द्र झा, वासुकीनाथ होंगे। इस कार्यक्रम में इस ग्राम के अलावा दूर दूर के श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...