हाजीपुर, अप्रैल 22 -- राघोपुर। संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के चकसिंगार पंचायत में मंगलवार की दोपहर में अचानक आग लगने से चार झोपड़ी नुमा घर जलकर राख हो गया। घर से आग का धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने मौके से पहुंचकर चापाकल के पानी की सहायता से आग बुझाने का प्रयास करने लगे। आग का विकराल रूप होता हुआ देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना थाने को दिया। स्थानीय लोग एवं जुड़ावनपुर थाना एवं राघोपुर थाना से पहुंची दो दमकल टीम की मदद से आग पर काबू पाया गया। तब तक आग से घरों मे रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। घटना के बाद स्थानीय विकास कुमार सिंह एवं सुनील कुमार सिंह ने सीओ राघोपुर को अगलगी की सूचना दी और पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की। जानकारी के अनुसार चकसिंगार निवासी हरेंद्र सिंह के झोपड़ी में अचानक आग लग गयी। जब तक ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.