हाजीपुर, अप्रैल 18 -- हाजीपुर। निज संवाददाता बिहार राज्य खेल प्राधिकरण खेल विभाग बिहार एवं जिला प्रशासन, वैशाली के संयुक्त तत्वावधान में एकलव्य राज्य आवासीय प्रशिक्षण केंद्र (हॉकी) हेतु खिलाड़ियों का चयन ट्रायल खेलो इंडिया स्माल सेंटर के द्वारा किया गया। गोरौल उच्च विद्यालय चकव्यास के खेल मैदान में जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह के पर्यवेक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस चयन ट्रायल में राज्य के विभिन्न जिलों से 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग के कुल 53 प्रतिभाशाली बालक एवं बालिकाओं ने भाग लिया तथा अपनी खेल प्रतिभा, कौशल एवं क्षमता का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चयन हेतु दावेदारी प्रस्तुत की। खिलाड़ियों के उत्साह, अनुशासन एवं प्रतिस्पर्धात्मक भावना ने कार्यक्रम को विशेष रूप से प्रेरणादायक बनाया। यह भी पढ़ें- हॉकी के खिलाड़ियों के चयन को लेकर किया गया ...