चकलुआ में मेधावी, समाजसेवी और महिलाएं सम्मानित
हल्द्वानी, मई 28 -- बृजेंद्र मेहता हल्द्वानी। कालाढूंगी क्षेत्र में चकलुआ के रामपुर स्थित कृष्णा लर्निंग अकादमी में गुरुवार को गांव के गौरव सम्मान समारोह आयोजित हुआ। भाजपा नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता मनोज पाठक के नेतृत्व में आशा-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्वयं सहायता समूहों, पूर्व सैनिकों, किसानों और मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने कहा कि योजनाएं कागजों में नहीं, जमीन पर दिखनी चाहिए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य, बैंकिंग और मूलभूत सुविधाओं की कमी आज भी बड़ी चुनौती है। सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी रामसिंह बोरा और नरेंद्र सिंह किरौला ने कहा कि अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाना ही असली जनसेवा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.