कुशीनगर, मई 7 -- सलेमगढ़, हिन्दुस्तान संवाद।तरयासुजान थाना क्षेत्र के सलेमगढ़ स्थित जमुनिया टोला में चकरोड पर किए गए अवैध अतिक्रमण को राजस्व और पुलिस टीम ने संयुक्त अभियान चलाकर हटवा दिया। यह कार्रवाई एसडीएम तमकुहीराज आकांक्षा मिश्रा के निर्देश पर की गई।चकरोड की स्थिति को लेकर गांव के दीनानाथ और मैनेजर के बीच पिछले तीन सप्ताह से विवाद चल रहा था। मामले की शिकायत मिलने पर एसडीएम ने त्वरित संज्ञान लेते हुए राजस्व विभाग की टीम और बहादुरपुर चौकी पुलिस को मौके पर भेजा। कार्रवाई के दौरान कानूनगो हरेंद्र प्रसाद, लेखपाल रविकांत कुशवाहा, संजय सिंह, रंजीत कुमार तथा चौकी प्रभारी विक्रम अजीत राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- भैरावा में भूमि विवाद की पांच शिकायतों का निस्तारण टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई। चकरोड का सीमांकन किया औ...