बुलंदशहर, अप्रैल 11 -- कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव अडौली में चकरोड के विवाद को लेकर दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।गांव अडौली निवासी सोहनपाल पुत्र बलवीर सिंह ने एसएसपी को दी तहरीर में बताया कि गांव के ही हरकेश पुत्र चंदी, अरुण व दीपांशु पुत्रगण हरकेश, योगेन्द्र पुत्र आनन्द और विजेन्द्र पुत्र फकीरा से उसकी चकरोड को लेकर पुरानी रंजिश चल रही है। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते 8 मार्च 2026 की सुबह करीब सात बजे सभी आरोपी एक राय होकर उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी।पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने उसके साथ-साथ उसकी पत्नी राजो उर्फ सरोज और बेटे अखिलेश को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा, जिससे...