आगरा, मार्च 19 -- पटियाली थाना क्षेत्र के गांव नगला दत्ता के पास समीप चकरोड पर एक अधेड का शव मिला है। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया और शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए। शिनाख्त के अभाव में शव को पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार सुबह खेतों के लिए निकले ग्रामीण ने चकरोड पर शव पड़े होने की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौका मुआयना कर शव कब्जे में ले लिया। मृतक की उम्र लगभग 50 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों ने मृतक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पर सुरक्षित रखवा दिया है। शिनाख्त के लिए पुलिस प्रयासरत है। पुलिस की मानें तो शिनाख्त के बाद ही अधेड की मौत के कारण का पता चल सकेगा।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.