कौशाम्बी, फरवरी 16 -- मंझनपुर, संवाददाता। कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बिजिया चौराहे पर चकरोड में अवैध निर्माण का विरोध करना प्रधान पति को भारी पड़ गया। आरोप है कि कब्जेदारों ने उनकी दौड़ाकर पिटाई की। इसी के साथ हत्या की धमकी भी दी। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कौशाम्बी के गढ़वा (कोसम इनाम) निवासी शिवपूजन यादव ने बताया कि वह भूतपूर्व प्रधान और प्रधान पति भी हैं। पीड़ित की मानें तो चकरोड में अवैध निर्माण की सूचना पर रविवार की दोपहर वे बिजिया चौराहा पहुंचे। वहां निर्माण करने वालों ने ऐसा करने से मना करने पर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटने लगे। पूरे परिवार को मार डालने की धमकी दी। चीख-पुकार पर जुटे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर किसी तरह प्रधान पति की जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.