महोबा, दिसम्बर 15 -- महोबा, संवाददाता। चकरोड पर दबंगों के द्वारा किए जा रहे कब्जा से किसानों को खेती के काम में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध पर दबंग विवाद कर गाली गलौच कर रहा है। परेशान किसानों ने जिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। कबरई विकास खंड के धरौन गांव निवासी अनिल पुत्र शिवनारायण, गिरजादयाल, राहुल, दुर्गदयाल, रामनारायण सहित अन्य किसानों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी गजल भारद्वाज को दिए शिकायती पत्र में बताया कि गांव के दबंगों के द्वारा चकरोड़ में कब्जा किया जा रहा है। कहा कि वर्षो से वह चकरोड से खेतों में जाकर खेती का काम कर रहे है। मगर अब दबंग चकरोड़ पर कब्जा कर खेतों को जाने वाले ट्रैक्टर आदि रोक रहा है। कब्जा हटाने की मांग पर दबंगों के द्वारा जानमाल की धमकी दी जा रही है। खेत जाने के ...