चकरोड पर अवैध निर्माण का आरोप, तहसीलदार से शिकायत
कौशाम्बी, मई 30 -- चरवा थाने के कमालपुर गांव में चकरोड पर कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद निर्माण जारी रहने से लोगों में नाराजगी है। शनिवार को ग्रामीणों ने मामले की शिकायत तहसीलदार से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की है। कमालपुर गांव निवासी सोमदत्त मिश्र आदि ने बताया कि गांव के पूर्व दिशा स्थित चकरोड पर एक दबंग व्यक्ति ने कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। आरोप है कि विरोध करने पर दबंग झगड़ा करने पर आमादा हो जाता है। ग्रामीणों ने शनिवार को तहसीलदार संजय दुबे से मामले की शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने हल्का लेखपाल राजेंद्र कुमार को मौके पर जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.