बांदा, अप्रैल 4 -- नरैनी/पैलानी। संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को पीड़ित किसान ने डीएम से फरियाद की। बताया कि चकरोड पर दबंगों ने कब्जा कर लिया है। वह बैलगाड़ी लेकर अपने खेत नहीं जा पाता है। लेखपाल भी दबंगों से मिला हुआ है। इस पर डीएम ने एसडीएम को जांच के आदेश दिए। कई फरियादियों ने अवैध कब्जे की शिकायत की। उन्होंने कुल 52 शिकायतों में पांच का मौके पर निस्तारण कराया। उधर, पैलानी में मंडलायुक्त ने फरियाद सुनी। नरैनी तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान फरियादियों ने डीएम जे.रीभा और एसपी पलाश बंसल के समक्ष अपनी पीड़ा जाहिर की। कई फरियादियों ने कहा कि साहब आपके आदेश के बाद भी न लेखपाल सुनते और न ही पुलिस। इस पर डीएम व एसपी दोनों ने राजस्व कर्मियों की क्लास ली। नहरी गांव के फरियादी कल्लू की फरियाद पर एसडीएम से तत्काल जांच कर चकरोड से ...