चकरोड अतिक्रमण पर डीएम का सख्त एक्शन, चलेगा अभियान
लखीमपुरखीरी, मई 12 -- जिले में सार्वजनिक भूमि और चकरोडों पर अवैध कब्जों के खिलाफ प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। डीएम अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को तहसील धौरहरा की ग्रामसभा जटपुरवा पहुंचकर चकरोड अतिक्रमण प्रकरण की जमीनी हकीकत परखी। राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे डीएम ने अभिलेखों और नक्शे का परीक्षण कर अधिकारियों को तत्काल कब्जामुक्त कार्रवाई के निर्देश दिए। डीएम ने साफ कहा कि सार्वजनिक रास्तों पर कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तेज की जाएगी। गाटा संख्या 2025 में दर्ज सार्वजनिक रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे से जुड़े तीन मामले राजस्व संहिता 2006 की धारा 67(5) के तहत जिला मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन हैं। यह भी पढ़ें- आम नागरिकों से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब पर होगी कार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.