चकरी टोला की प्रियंका का एसडीएम के पद पर चयन से खुशी
सीवान, जून 22 -- गुठनी,एक संवाददाता। दरौली प्रखंड स्थित गाँव चकरी टोला निवासी प्रियंका यादव ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग की परीक्षा में सफलता हासिल किया। उनका चयन एसडीएम पद हुआ है। प्रियंका यादव का मेधा क्रम में 58वां स्थान प्राप्त हुआ है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अंतर्गत अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के पद पर उनका चयन हुआ है। सबसे उल्लेखनीय बात यह है कि प्रियंका ने यह सफलता अपने पहले ही प्रयास में हासिल की है। यह भी पढ़ें- बीपीएससी में धमदाहा के बेटी-बेटे ने लहराया परचमपरिवार और शिक्षा उनके चयन के बाद परिजनों के साथ ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। प्रियंका की प्रारंभिक शिक्षा केंद्रीय विद्यालय खड़गपुर से हुई है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के देश के सबसे प्रतिष्ठित कॉलेज मिरांडा हाउस से अर्थशास्त्र में स्नातक तथा दिल्ली स्कूल ऑफ इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.