विकासनगर, मार्च 1 -- चकराता विधान सभा के जाड़ी गांव के ग्रामीणों ने रविवार को विधायक प्रीतम सिंह को क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने सदन में समस्याओं को उठाने की मांग की। इस दौरान विधायक आवास पर पहुंचे कई ग्रामीण कांग्रेस में भी शामिल हुए। पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख शमशेर सिंह के नेतृत्व में रविवार को देहरादून स्थित विधायक आवास पर पहुंचे ग्रामीणो ने कहा कि त्यूणी में सौ बेड के अस्पताल का निर्माण बीते आठ साल से पूरा नहीं हुआ है, जिससे क्षेत्र की करीब दो लाख की आबादी को उपचार के लिए विकासनगर और हिमाचल प्रदेश के अस्पतालों में जाना पड़ता है। गांवों के संपर्क मार्गों का सुधारीकरण नहीं किया जा रहा है। अधिकांश मार्ग जर्जर होने के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं, जिनमें कई ग्रामीण अपनी जान गंवा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस...