विकासनगर, जुलाई 15 -- हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध चूड़धार धाम से जौनसार-बावर के बेहमु गांव के लिए रवाना हुई शीलगुर बिजट महाराज की पावन डोली का बुधवार शाम चकराता छावनी बाजार पहुंचने पर स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों, ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया। बताया गया कि बेहमु गांव में नवनिर्मित शीलगुर बिजट महाराज मंदिर में विराजमान कराने के लिए तैयार की गई देव पालकी, छड़ी, चिन्ह और अन्य धार्मिक निशानों को पहले स्नान के लिए हरिद्वार ले जाया गया था। इसके बाद परंपरा के अनुसार पालकी को हिमाचल प्रदेश स्थित चूड़धार में भी स्नान कराया गया। बुधवार सुबह श्रद्धालु पालकी को लेकर चूड़धार से बेहमु गांव के लिए रवाना हुए और देर शाम चकराता पहुंचे। चकराता बाजार में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर देव पालकी का स्वागत किय...