देहरादून, मार्च 19 -- चकराता। प्रखंड के ग्राम मिंडाल में जिला योजना के अंतर्गत 50 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिला उद्योग केंद्र, देहरादून के सहयोग से संचालित इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ते हुए उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में 20 महिलाओं ने भाग लिया। प्रशिक्षण का संचालन प्रशिक्षक प्रमिला राणा ने किया गया, जिन्होंने प्रतिभागियों को विभिन्न स्वरोजगार संबंधी कौशलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया। समापन अवसर पर सहायक प्रबंधक बबीता चंद एवं गौरव नेगी ने प्रतिभागियों को मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपये व सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध है, जिसमें 35 प्रतिशत तक अनुदान का प्रावधान है। कार्यक्रम...