देहरादून, अगस्त 30 -- चकराता। श्री सत्य साईं सेवा समिति ओली चकराता के तत्वावधान में विवेकानंद अस्पताल देहरादून के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में क्षेत्र के 36 लोगों की आंखों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गईं। नेत्र विशेषज्ञ डॉ. अमृता ने मरीजों की आंखों की जांच की। जांच के दौरान 10 लोगों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई। इन मरीजों को निशुल्क ऑपरेशन के लिए विवेकानंद अस्पताल देहरादून ले जाया गया। शिविर में राजन सिंह और डॉ. आजाद सिंह मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...