चकराता में झमाझम बारिश से बढ़ी ठंड, पर्यटक हैरान, किसानों की फसलों को नुकसान
विकासनगर, जून 4 -- चकराता और आसपास के क्षेत्रों में गुरुवार शाम हुई झमाझम बारिश के बाद मौसम ने अचानक करवट ले ली। बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे क्षेत्र में एक बार फिर ठंड का एहसास होने लगा। मौसम में आए इस बदलाव से चकराता पहुंचे पर्यटक भी हैरान नजर आए। दिनभर चकराता में तेज धूप और गर्मी का असर बना रहा, लेकिन शाम होते-होते आसमान में काले बादल छा गए और करीब छह बजे बारिश शुरू हो गई। बारिश के बाद तापमान गिरने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड़े। स्थानीय लोगों का कहना है कि इन दिनों लगातार बदल रहे मौसम के कारण मई-जून जैसे महीनों में भी ठंड का असर बना हुआ है। वहीं, चकराता घूमने पहुंचे पर्यटकों को भी अचानक बढ़ी ठंड के कारण गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ा।दूसरी ओर बेमौसम बारिश किसानों के लिए चिंता का कारण बन गई है। लगातार हो रही बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.