देहरादून, अप्रैल 7 -- चकराता। कार्य बहिष्कार के बाद मंगलवार को चकराता छावनी बाजार में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। चकराता के मुख्य बाजार कार्यकर्ताओं ने धरना देकर जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं का कहना है कि बार-बार आंदोलन के बावजूद सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है। धरने को संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में प्रतिमाह 18000 रुपये मानदेय देना शामिल है। इसके अतिरिक्त बाल विकास मंत्री की घोषणा के अनुरूप प्रत्येक कार्यकत्री के खाते से 300 रुपये की कटौती रोकने और दुर्घटना की स्थिति में तीन लाख रुपये के बजाय 10 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग वह कर रहे थे। इसके साथ ही उन्होंने देहरादून में प्रदर्शन कर रही सहकर्मियों के साथ पुलिस द्वारा कथित दुर्व्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.