विकासनगर, अगस्त 20 -- प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र दसऊ में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरवीर सिंह राणा की अध्यक्षता में चकराता ब्लॉक की आशा फैसिलिटेटर एवं आशा कार्यकर्ताओं की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में 14 से 15 वर्ष की बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए चलाए जा रहे एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमावायरस) टीकाकरण एवं जागरूकता अभियान की समीक्षा की गई। अभियान के तहत ब्लॉक में पात्र बालिकाओं का 100 प्रतिशत टीकाकरण कराने का लक्ष्य रखा गया। डॉ. नरवीर सिंह राणा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला गंभीर रोग है और एचपीवी वैक्सीन इसके बचाव का प्रभावी माध्यम है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे किसी भी तरह की भ्रांति या झिझक में न आएं और अपनी पात्र बेटियों को समय पर एचपीवी का टीका अवश्य लगवाएं। उन्होंने कहा कि जागरूकता के माध...