विकासनगर, दिसम्बर 17 -- चकराता संवाददाता। छावनी बाजार में कुछ व्यापारियों की ओर से सडक पर समान रखने से यातायात व आमजन को हो रही परेशानी को देखते हुए बुधवार को कैंट बोर्ड ने नोटिस जारी किया है। नोटिस में व्यापारियों को बाजार क्षेत्र में सड़कों पर रखे गए सामान को तत्काल हटाने के निर्देश दिए हैं। चेतावनी दी गई है कि अगर सामान न हटाया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी रिपुदमन सिंह द्वारा सूचना जारी कर चेतावनी दी है कि छावनी क्षेत्रांतर्गत सड़क या सार्वजनिक स्थानों पर वस्तुएं रखने से आम जनमानस की आवाजाही बाधित हो रही है। यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है। परिषद के अनुसार कई स्थानों पर दुकानदारों द्वारा दुकानों के बाहर सड़क पर सामान रखा जा रहा है। इससे राहगीरों को आवागमन में कठिनाई हो रही है। मुख्य अधिशासी अधि...