विकासनगर, अप्रैल 26 -- तहसील के ग्राम मझगांव निवासी विद्यादत्त जोशी को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित रक्षा मंत्री पुरस्कार से नवाजा गया है। यह सम्मान नेवल सिविलियन वर्ष के अवसर पर नई दिल्ली के मानेकशॉ सेंटर ऑडिटोरियम में रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ द्वारा प्रदान किया गया। जोशी के परिजनों ने कहा कि यह पुरस्कार केवल परिवार ही नहीं बल्कि पूरे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...