विकासनगर, जून 18 -- दीपक मोहल चकराता ब्लॉक के कोटा तपलाड ग्राम पंचायत में गुरुवार को टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 डेज टीबी शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर में मोबाइल वैन के माध्यम से 72 लोगों की डिजिटल एक्स-रे जांच की गई, जबकि 5 संदिग्ध मरीजों के बलगम सैंपल जांच के लिए लिए गए। कुल 95 ग्रामीणों की उपस्थिति शिविर में रही।शिविर का औचक निरीक्षण वरिष्ठ जिला टीबी रोग अधिकारी डॉ. मनोज कुमार वर्मा ने किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को टीबी के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि टीबी अब पूरी तरह इलाज योग्य बीमारी है और सरकार इसकी मुफ्त चिकित्सा उपलब्ध करा रही है। यह भी पढ़ें- चकराता के कोटा तपलाड में '100 डेज टीबी शिविर' शुरू उन्होंने बताया कि उपचाररत मरीजों को निक्षय पोषण योजना के तहत 6000 की आर्थिक सहायता भी दी जाती ...