देहरादून, जून 25 -- चकराता। पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत गुरुवार को आंगनबाड़ी केंद्र घणता में प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गांव की महिलाओं, पुरुषों, बच्चों और अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गईं। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों को बताया कि बच्चों के समुचित पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा पर विशेष ध्यान देकर कुपोषण जैसी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के निर्माण में परिवार और समाज की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- चकराता के केंद्र घणता में मनाया गया ईसीसीई दिवस में पोषण, स्वच्छता और बाल विकास से जुड़े विभिन्न पहलुओं...