विकासनगर, जून 29 -- कालसी, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का ब्लॉक कार्यकर्ता सम्मेलन सोमवार को ब्लॉक सभागार में संपन्न हुआ। इस दौरान कई लोगों के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दावा किया गया। भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने की सलाह दी। सम्मेलन में शिरकत कर रही पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मधु चौहान ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ होते हैं। कार्यकर्ताओं की एकजुटता से पार्टी आगे बढ़ती है और पार्टी के प्रत्याशी चुनाव में जीत हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी की नेतृत्व में राज्य का चहुंमुखी विकास हुआ है।पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस इस मुगालते में न रहे कि इस बार भी उसे जीत मिलेगी। कहा कि, इस बार चकराता...