चकरपुर मंडी में सचिव से मिल सपाइयों ने दिया ज्ञापन
कानपुर, मई 16 -- सचेंडी। चकरपुर मंडी में अग्निकांड की घटना को देखते हुए सपा प्रतिनिधिमंडल में विधायक अमिताभ बाजपेई, पूर्व सांसद राजा रामपाल, पूर्व विधायक मुनीम शुक्ला, बिठूर विधानसभा अध्यक्ष कृष्ण कुमार कुशवाहा, अर्पित यादव, धर्मेंद्र सिंह वाली आदि कार्यकर्ताओं ने मंडी पहुंचकर व्यापारियों पल्लेदारों से मुलाकात की। मंडी सचिव से मिल सभी 44 दुकानों को पक्का निर्माण करा कर व्यापारियों को दिया जाए। पल्लेदारों की उचित व्यवस्था कर पहचान पत्र बनवाया जाए, फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां 24 घंटे मंडी में उपस्थित रहने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया। पल्लेदारों के भोजन की व्यवस्था के लिए दस हजार रुपए की आर्थिक मदद की। यह भी पढ़ें- चकरपुर मंडी अग्निकांड के पीड़ितों को मिले मुआवजा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.