रुद्रपुर, जनवरी 9 -- खटीमा। चकरपुर नालापार आबादी क्षेत्र में कुत्ते को निवाला बनाने के बाद दूसरे दिन भी घटना स्थल के पास गुलदार के दिखाई देने से ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। बुधवार की रात्रि खटीमा रेंज की वन सीमा से सटे आबादी क्षेत्र में गुलदार ने चकरपुर नालापार निवासी कपिल रौतेला के पालतू कुत्ते को अपना निवाला बना लिया था। परिजनों की सूचना मौके पर पहुंचे वन बीट अधिकारी मनोज ठकुराठी को घटना स्थल का निरीक्षण के दौरान गुलदार के पग चिह्न मिले। गुरुवार की देर शाम ग्रामीणों को गुलदार के घटना स्थल के आसपास दिखाई देने पर अफरातफरी मच गई। ग्रामीण घरों में दुबक गए और शोर-शराबा किया। आबादी क्षेत्र में गुलदार दिखने की सूचना बीट अधिकारी मनोज ठकुराठी को दी। इस पर ठकुराठी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्षेत्र में गश्त की लेकिन गुलदार नहीं दिखाई दिया। व...