चकरनगर में सुबह हुयीं बारिश से मिली राहत दोपहर में धूप ने सताया
इटावा औरैया, जून 27 -- चकरनगर, संवाददाता। शनिवार को सुबह हुई बारिश से लोगो को गर्मी से मामूली राहत मिली है, लेकिन दो घंटे बाद फिर गर्मी से लोग बेहाल दिखे। शनिवार को सुबह करीब 5 बजे अचानक बारिश होने से खेत तालाब बन गये। बारिश होने तक बहुत अच्छा मौसम रहा लेकिन कुछ समय बाद ही जैसे बादल खुले वैसे ही फिर भयंकर गर्मी हो गयी जिससे लोग परेशान हो गए। लम्बे समय बाद बारिश होने से किसान ख़ुश हुआ है उनका मानना है कि अब खेत की जुताई आदि का काम शुरू हो जायेगा। गांव चकरपुरा के किसान भूरेलाल ने बताया कि अबकी बार मानसून लेट होने के कारण काफ़ी समय से गर्मी को झेलते आ रहे है शनिवार को सुबह बारिश होने से एक समय तो लगा कि अब ठंडक हो जाएगी लेकिन करीब दो घंटे बाद फिर गर्मी ने जीना दुस्वार कर दिया था। यह भी पढ़ें- उमसभरी गर्मी ने किया बेहाल, 28-29 जून हो सकती है बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.