समस्तीपुर, मार्च 16 -- चकमेहसी, एक संवाददाता। चकमेहसी पुलिस ने अपर थानाध्यक्ष शब्बीर खान के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के सोरमार गांव के एक घर से शराब बेचे जाने की गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने रॉयल चैलेंज ब्रांड की 8 विदेशी शराब की बोतल बरामद की। वहीं एक धंधेबाज को मौके से दबोच लिया। पुलिस के अनुसार बरामद शराब की कुल मात्रा 6 लीटर बताया गया है। गिरफ्तार धंधेबाज सोरमार का आनंद कुमार झा उर्फ मुन्ना झा बताया गया है। थानाध्यक्ष मनीष कुमार ने बताया कि शराब बरामदगी मामले में दो धंधेबाज पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है। इसमें एक गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में समस्तीपुर भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...