समस्तीपुर, मार्च 31 -- चकमेहसी। समस्तीपुर एसपी अरविंद प्रताप सिंह मंगलवार को चकमेहसी थाने का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे। सबसे पहले एसपी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद एसपी ने थाने की साफ सफाई, हवालात, सीरिस्ता कक्ष आदि का जायजा लिया। वही गुंडा पंजी, गश्ती पंजी आदि की अद्यतन जानकारी ली। इसके साथ ही थाने के लंबित कांडों की समीक्षा कर पुलिस पदाधिकारियों को कई दिशा निर्देश दिया।मौके पर सदर 2 डीएसपी संजय कुमार, इंस्पेक्टर नीरज तिवारी, थानाध्यक्ष मनीष कुमार, अपर थानाध्यक्ष शब्बीर खान सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.