आरा, जून 22 -- -पीड़ित ने स्थानीय थाने में दिया आवेदन यह भी पढ़ें- चकमा दे 20 हजार रुपये की चोरीघटना का विवरण सहार, संवाद सूत्र। सहार बस स्टैंड के समीप चोरों ने एक व्यक्ति को चकमा दे 20 हजार रुपये से भरा झोला चोरी कर लिया। घटना के संबंध में पीड़ित ने सहार थाना में लिखित आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है। जानकारी के अनुसार सहार थाना क्षेत्र के नवादा गांव निवासी स्वर्गीय नन्हक पंडित के पुत्र जय नंदन पंडित ने सहार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से 20 हजार रुपये निकाले थे। रुपये झोले में रखकर वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान सहार थाना और बस स्टैंड के बीच स्थित एक चापाकल पर पानी पीने के लिए रुके। पीड़ित के अनुसार तभी एक मोटरसाइकिल सवार युवक ने उन्हें रोककर किसी स्थान का पता पूछना शुरू कर दिया। बातचीत के दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दूसरे व्यक्ति ने पीछे से रुपये...