हाजीपुर, मार्च 18 -- हाजीपुर। नगर संवाददाता सदर थाने की पुलिस के द्वारा सोमवार की देर शाम मलमल्ला रोड में वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने देखा कि एक बोलेरो काफी तेजी से आ रहा है। जिसे पुलिस ने रुकने का इशारा किया। लेकिन बोलोरो चालक ने पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। वह पुलिस ने भाग रहे बोलेरो का पीछा कर दो व्यक्ति को पकड़ लिया। इस दौरान स्थानीय लोगों की काफी संख्या में भीड़ जुट गई। पुलिस ने बोलेरो के साथ दोनों को पकड़ कर थाना पर लाया। जहां जांच के क्रम में एक व्यक्ति को शराब पीने के मामले में न्यायिक हिरासत भेजा गया। जबकि दूसरा व्यक्ति को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...