मधुबनी, मार्च 31 -- लदनियां। थाना क्षेत्र के कविलासा गांव स्थित बजरंग चौक पर तीन दिन पूर्व गश्तीदल को चकमा देकर तीन में से दो भागने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन्हें पुअनि पुलिस चौधरी ने गश्ती के क्रम में मिली गुप्त सूचना के आधार पर पद्मा-योगिया के बीच स्थित धौरी पुल के निकट से भागते हुए खदेड़कर एक आम के बगीचे में दबोचा। पूछने पर एक ने अपना नाम चौपार गांव निवासी रवीन्द्र यादव उर्फ टमाटर बताया तो दूसरा अपना नाम नेपाल सिरहा जिले के कटहा गांव निवासी जितेन्द्र कुमार साह बताया। तलाशी के क्रम में रवीन्द्र उर्फ टमाटर के पास से एक लोहे का देसी कट्टा व एक जिन्दा कारतूस मिला। ये दोनों पूर्व में आर्म्स के साथ जेल भेजे गए चौपार गांव के रमन कुमार यादव के विरुद्ध हुई प्राथमिकी में भी नामजद हैं। पुलिस ने इन दोनों के विरुद्ध प्राथमिकी द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.