चकमार्ग बदहाल, राहगीर परेशान
गंगापार, जून 27 -- चकमार्ग बेहद खराब और खस्ताहाल होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। बरसात के बाद काली मिट्टी वाले फिसलन भरे इस रास्ते से ग्रामीणों का आवागमन दूभर हो जायेगा। क्षेत्र के ऊंचडीह ग्राम पंचायत के चकमार्ग संख्या 1612 की दशा बेहद जर्जर है । ग्रामीणों ने इस मार्ग को इंटरलाकिंग करने के लिए ब्लॉक के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को कई बार ज्ञापन दिया , लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। काली मिट्टी होने के कारण इस मार्ग पर चलना बेहद कष्टकारक हो जायेगा। गांव के रतन सिंह सहित तमाम लोगों ने बीडीओ मांडा सहित विभिन्न अधिकारियों को ज्ञापन देकर जर्जर चकमार्ग को बरसात के पहले ठीक कराने की अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि इसी मार्ग से पूरे गांव का आवागमन होता है। काली मिट्टी बरसात में फिसलन युक्त हो जाने से महिलाओं, वृद्धों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.