चकमार्ग को अतिक्रमण मुक्त कराया गया
मिर्जापुर, जून 20 -- लालगंज,हिन्दुस्तान संवाद। ग्राम कलवारी कलां में वर्षों से बाधित चकमार्ग को शुक्रवार को तहसील प्रशासन ने अतिक्रमण मुक्त करा दिया। राजस्व और पुलिस की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग पर लगाए गए पिलरों को हटवाया। जिससे ग्रामीणों के आवागमन का रास्ता साफ हो गया। ग्राम कलवारी कलां की आराजी संख्या 395 स्थित चकमार्ग पर अतिक्रमण किए जाने की शिकायत पर नायब तहसीलदार प्रताप नारायण ओझा के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची। टीम ने चकमार्ग का स्थलीय निरीक्षण करने के बाद वहां लगाए गए पिलरों को हटवाते हुए भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में काफी देर तक लोगों की भीड़ जुटी रही। उपजिलाधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि चकमार्ग, सार्वजनिक भूमि और सरकारी संपत्तियों पर किसी भी प्रकार का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.