जौनपुर, जून 18 -- खुटहन (जौनपुर), सुजीत शुक्ल क्षेत्र के शेख असरखपुर गांव में चकमार्ग निर्माण की मांग को लेकर एक किसान गुरुवार को मोबाइल टावर पर चढ़ गया। उसने चेतावनी दी कि यदि अभी तत्काल चकमार्ग का निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया तो वह टावर से कूदकर जान दे देगा। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

किसान की मांग गांव निवासी सतीश कुमार यादव का आरोप है कि गांव के मुख्य मार्ग से जुड़ा करीब 400 मीटर लंबा चकमार्ग राजस्व अभिलेखों में दर्ज है, लेकिन आसपास के कुछ चकदारों ने उसे जोतकर अपने खेतों में मिला लिया है। सतीश का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से चकमार्ग खाली कराने के लिए ब्लाक मुख्यालय से लेकर शाहगंज तहसील तक अधिकारियों के चक्कर लगाता रहा, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि राजस्व कर्मियों ने कई बार आश्वास...