बस्ती, मार्च 2 -- बस्ती। कप्तानगंज पुलिस ने चेक मार्ग की पैमाइश को लेकर धमकाने के आरोप में केस दर्ज किया है। इसी थानाक्षेत्र के तेलियाडीह निवासी भोला कुमार का आरोप है कि चकमार्ग की पैमाइश को लेकर विपक्षियों ने अपशब्द कहते हुए जान से मारने की धमकी दी और भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गांव के योगेन्द्र कुमार साहू, दीपेन्द्र कुमार और अनिल कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...