चकमार्ग का सीमांकन पूरा, वर्षों पुराना विवाद सुलझा
एटा, जून 22 -- विकासखंड अलीगंज के गांव देवतरा में राजस्व अभिलेखों में चकमार्ग के रूप में दर्ज है। प्रशासन की निगरानी में सीमांकन पूरा कराया गया। लंबे समय से विवादित चल रहे इस चकमार्ग का सीमांकन पूर्व में कई बार किया जा चुका था, लेकिन गांव के आपसी विवाद के चलते कार्रवाई बार-बार बाधित हो जाती थी। मामले की गंभीरता से देखते हुए एसडीएम ने संज्ञान लिया और राजस्व व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम के निर्देश पर नायब तहसीलदार हिमांशु पांडेय की अध्यक्षता में राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर चकमार्ग का सीमांकन कराया। कार्रवाई के दौरान राजस्व निरीक्षक रतनवीर सिंह, संबंधित क्षेत्र के लेखपाल एवं अन्य राजस्व कर्मी मौजूद रहे। सीमांकन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना जसरथपुर के थानाध्यक्ष विजय सिंह भारी पुल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.