चकबंदी से परेशान बुजुर्ग किसान ने लगाई फांसी
मैनपुरी, अप्रैल 7 -- थाना क्षेत्र के ग्राम दौलतपुर जरियानीमखेड़ा में चकबंदी से परेशान होकर वृद्ध किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मरने से पहले किसान ने सुसाइड नोट भी छोड़ा। जिसमें चकबंदी कर्मियों पर परेशान करने और रुपये मांगने का आरोप लगाया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीएम और सीओ मौके पर पहुंच गए। फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम भी बुलाई गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों के हवाले कर दिया। एसडीएम ने मामले की जांच के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। दौलतपुर निवासी 70 वर्षीय किसान संग्राम सिंह पुत्र हरदयाल सिंह पिछले कई दिनों से परेशान थे। बताया गया है कि उनके नाम जो जमीन है उस जमीन का गलत बंटवारा कर दिया गया। स्थानीय लेखपाल, चकबंदी अधिकारी और एसओसी पर पैसे लेकर बंटवारा करने का आरोप लगाया गया। आरोप ये भी है कि मृतक संग्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.