सिद्धार्थ, जनवरी 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। जनपद में चकबंदी प्रक्रिया के दौरान फॉर्म 45 भरने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया है। इस संबंध में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फॉर्म भरने के बदले खुलेआम पैसे लिए जाते दिखाई दे रहा है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो एक दिन पुराना है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इस प्रकरण में बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी डॉ. ललित कुमार मिश्र ने प्रथम दृष्टया दोषी महिला चकबंदी लेखपाल अनीता यादव को निलंबित करते हुए कार्यालय से संबद्ध कर दिया है। सोशल मीडिया में हो रहे वायरल वीडियो शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के बैजनथा गांव के टोला नइडहर का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि चकंबंदी लेखपाल का एक सहयोगी किसानों से फॉर्म 45 भरन...