चंदौली, जून 23 -- कमालपुर। क्षेत्र के गुरैनी गांव में चकबंदी प्रक्रिया में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने सोमवार को चकबंदी विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों का आरोप है कि विभागीय अधिकारी धन लेकर प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचा रहे है। जिससे छोटे एवं सीमांत किसानों के हित प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि धारा 52 के अंतर्गत की जा रही कार्रवाई से वे संतुष्ट नहीं हैं। उनका आरोप है कि सड़क एवं गंगा किनारे स्थित मूल्यवान भूमि के आवंटन में पक्षपात किया गया है तथा कुछ लोगों से धन लेकर उनके पक्ष में चक काटे गए हैं। ग्रामीण खरपत राम ने बताया कि गांव की आबादी लगभग तीन हजार है तथा यहां करीब एक हजार मतदाता हैं। यह भी पढ़ें- चकबंदी में धांधली का आरोप लगाते हुए सीओ कार्यालय पर दिया धरना, हंगामा ग्रामीणों ने कहा कि वे लंबे समय से...