हरदोई, मई 5 -- हरदोई। विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में चकबंदी विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। अविवादित वरासत के मामलों के शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि चकबंदी प्रक्रिया को तय समयसीमा में तेजी से आगे बढ़ाया जाए और अविवादित मामलों को प्राथमिकता पर निपटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कोई भी चकबंदी वाद पांच वर्ष से अधिक समय तक लंबित नहीं रहना चाहिए। अधिकारियों द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों में स्पष्टता और व्यवस्थित विवरण की कमी पाए जाने पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सुश्री संस्कृति त्रिवेदी, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी रहे। यह भी पढ़ें- जनसुनवाई में डीएम ने शिकायतों त्वरित निस्तारण के निर्देश यह भी पढ़ें- पुराने मामले का शीघ्र निष्पादन करें ...