गंगापार, जून 13 -- गहर ग्रामसभा के अंतर्गत ओहरपुर राजस्व गांव में चल रही चकबंदी प्रक्रिया में ग्रामीणों ने अनियमितताओं का आरोप लगाया है। इस संबंध में ग्रामीणों ने बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी, प्रयागराज को संबोधित ज्ञापन कनून-गो को सौंपकर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार चक आवंटन करने की मांग की है। फूलपुर तहसील अंतर्गत गहरपुर ग्राम सभा की ग्राम प्रधान सन्नो देवी, पूर्व प्रधान सुनील कुमार यादव, चंद्रशेखर विश्वकर्मा, सुभाष यादव, आशीष पटेल, उर्मिला देवी, राम कुमार, नंद लाल तथा अमर बहादुर समेत अन्य ग्रामीणों ने आरोप लगाया गया है कि चक आवंटन के दौरान नियमों की अनदेखी की गई तथा कुछ प्रभावशाली लोगों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से चकों का आवंटन किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि जिन किसानों की भूमि पहले से एक स्थान पर थी, उनके चकों को दूर-दूर स्थानांतरित क...