देवरिया, फरवरी 24 -- भाटपाररानी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चकबंदी प्रक्रिया के तहत जिले में 23 फरवरी से 28 फरवरी 2026 के मध्य विभिन्न ग्रामों में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में आयुक्त द्वारा पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि चकबंदी प्रक्रिया के अंतर्गत संबंधित गांवों में समुचित प्रचार-प्रसार के उपरांत तिथि व स्थान निर्धारित करते हुए समय-सारणी बनाकर ग्राम चौपाल आयोजित की जाए। निर्देश में कहा गया है कि ग्राम चौपाल के माध्यम से कृषकों का फीडबैक प्राप्त कर उनकी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान संबंधित अधिकारी चकबंदी कार्यों की प्रगति की जानकारी देंगे तथा किसानों की आपत्तियों व सुझावों को दर्ज करेंगे। जिले के उपसंचालक चकबंदी, बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी एवं चकब...